सोमवार, मार्च 02 2026 | 04:17:55 AM
Breaking News
Home / व्यापार / सोना वायदा में 722 रुपये और चांदी वायदा में 4256 रुपये का ऊछालः क्रूड ऑयल वायदा में 2 रुपये का सुधार

सोना वायदा में 722 रुपये और चांदी वायदा में 4256 रुपये का ऊछालः क्रूड ऑयल वायदा में 2 रुपये का सुधार

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 29376.42 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 213221.58 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 23025.62 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 40130 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 242602.57 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 29376.42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 213221.58 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 40130 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 2018.12 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 23025.62 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 160977 रुपये के भाव पर खूलकर, 161652 रुपये के दिन के उच्च और 160163 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 159969 रुपये के पिछले बंद के सामने 722 रुपये या 0.45 फीसदी की मजबूती के साथ 160691 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-गिनी फरवरी वायदा 151 रुपये या 0.12 फीसदी बढ़कर 128821 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-पेटल फरवरी वायदा 52 रुपये या 0.32 फीसदी बढ़कर 16257 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। सोना-मिनी मार्च वायदा 158391 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 159245 रुपये और नीचे में 157750 रुपये पर पहुंचकर, 739 रुपये या 0.47 फीसदी बढ़कर 158330 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-टेन फरवरी वायदा प्रति 10 ग्राम 160200 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 160373 रुपये और नीचे में 157025 रुपये पर पहुंचकर, 157946 रुपये के पिछले बंद के सामने 656 रुपये या 0.42 फीसदी बढ़कर 158602 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 265944 रुपये के भाव पर खूलकर, 270500 रुपये के दिन के उच्च और 263300 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 260744 रुपये के पिछले बंद के सामने 4256 रुपये या 1.63 फीसदी की तेजी के संग 265000 रुपये प्रति किलो हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी फरवरी वायदा 4955 रुपये या 1.88 फीसदी की तेजी के संग 268290 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 6030 रुपये या 2.29 फीसदी की मजबूती के साथ 268824 रुपये प्रति किलो बोला गया।

मेटल वर्ग में 4943.21 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा फरवरी वायदा 22.1 रुपये या 1.88 फीसदी की तेजी के संग 1200.1 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता फरवरी वायदा 2.65 रुपये या 0.81 फीसदी गिरकर 326.5 रुपये प्रति किलो हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम फरवरी वायदा 95 पैसे या 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 304.3 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा फरवरी वायदा 20 पैसे या 0.11 फीसदी बढ़कर 186.2 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 1404.65 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा 6044 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 6073 रुपये और नीचे में 5970 रुपये पर पहुंचकर, 2 रुपये या 0.03 फीसदी बढ़कर 6010 रुपये प्रति बैरल के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा 2 रुपये या 0.03 फीसदी लुढ़ककर 6008 रुपये प्रति बैरल बोला गया। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा 259.5 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 260.8 रुपये और नीचे में 257.4 रुपये पर पहुंचकर, 262.1 रुपये के पिछले बंद के सामने 3.1 रुपये या 1.18 फीसदी घटकर 259 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 3.3 रुपये या 1.26 फीसदी औंधकर 259.1 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल फरवरी वायदा 940.7 रुपये पर खूलकर, 2.5 रुपये या 0.27 फीसदी बढ़कर 945 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 13181.36 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 9844.25 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 4366.69 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 228.96 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 47.50 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 293.31 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 675.87 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 698.10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 2.34 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 9476 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 74660 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 31279 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 369670 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 62066 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 10148 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 17340 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 55281 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 18785 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 27252 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 40019 पॉइंट पर खूलकर, 40277 के उच्च और 40019 के नीचले स्तर को छूकर, 349 पॉइंट बढ़कर 40130 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल मार्च 6000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 3.4 रुपये की बढ़त के साथ 327.6 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 260 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.25 रुपये की गिरावट के साथ 17.3 रुपये हुआ।

सोना फरवरी 165000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 135.5 रुपये की गिरावट के साथ 348 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 448.5 रुपये की बढ़त के साथ 17878 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 1.25 रुपये की बढ़त के साथ 16.31 रुपये हुआ। जस्ता अप्रैल 372.5 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 1.8 रुपये की गिरावट के साथ 0.69 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल मार्च 6000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 5.6 रुपये की बढ़त के साथ 321.2 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 260 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.25 रुपये की बढ़त के साथ 17.7 रुपये हुआ।

सोना फरवरी 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 516 रुपये की गिरावट के साथ 1133.5 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 428 रुपये की गिरावट के साथ 2590 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 4.62 रुपये की गिरावट के साथ 38.25 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

सप्ताह के दौरान सोने के वायदा में ₹4890 और चांदी के वायदा में ₹18276 की तेजीः क्रूड ऑयल के वायदा में ₹5 की नरमी

कमोडिटी वायदा में ₹278820.75 करोड़ और कमोडिटी ऑप्शंस में ₹4184873.73 करोड़ का साप्ताहिक टर्नओवरः सोना–चांदी …