शुक्रवार, फ़रवरी 27 2026 | 07:01:12 PM
Breaking News
Home / व्यापार / क्रूड ऑयल वायदा 119 रुपये फिसलाः सोना वायदा में 1983 रुपये और चांदी वायदा में 9449 रुपये की गिरावट

क्रूड ऑयल वायदा 119 रुपये फिसलाः सोना वायदा में 1983 रुपये और चांदी वायदा में 9449 रुपये की गिरावट

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 24367.08 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 298684.89 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 20046.33 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 39750 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 323052.21 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 24367.08 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 298684.89 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 39750 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 1793.66 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 20046.33 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 160530 रुपये के भाव पर खूलकर, 160858 रुपये के दिन के उच्च और 159106 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 161145 रुपये के पिछले बंद के सामने 1983 रुपये या 1.23 फीसदी लुढ़ककर 159162 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा 1210 रुपये या 0.93 फीसदी घटकर 129571 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 136 रुपये या 0.83 फीसदी घटकर 16324 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। सोना-मिनी मार्च वायदा 158427 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 158510 रुपये और नीचे में 156870 रुपये पर पहुंचकर, 1949 रुपये या 1.23 फीसदी घटकर 156969 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम 160998 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 161309 रुपये और नीचे में 159769 रुपये पर पहुंचकर, 161517 रुपये के पिछले बंद के सामने 1668 रुपये या 1.03 फीसदी घटकर 159849 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 264300 रुपये के भाव पर खूलकर, 266800 रुपये के दिन के उच्च और 255172 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 268316 रुपये के पिछले बंद के सामने 9449 रुपये या 3.52 फीसदी की गिरावट के साथ 258867 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 11655 रुपये या 4.14 फीसदी औंधकर 269750 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 11509 रुपये या 4.09 फीसदी गिरकर 269899 रुपये प्रति किलो हुआ।

मेटल वर्ग में 2539.92 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा 8.85 रुपये या 0.73 फीसदी घटकर 1202.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि जस्ता मार्च वायदा 2.6 रुपये या 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 325.9 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 1.8 रुपये या 0.57 फीसदी औंधकर 311.35 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा मार्च वायदा 1.05 रुपये या 0.55 फीसदी घटकर 188.9 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 1674.09 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा 5978 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 5983 रुपये और नीचे में 5856 रुपये पर पहुंचकर, 119 रुपये या 1.99 फीसदी घटकर 5870 रुपये प्रति बैरल के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा 116 रुपये या 1.94 फीसदी लुढ़ककर 5871 रुपये प्रति बैरल बोला गया। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 261.6 रुपये के भाव पर खूलकर, 262.2 रुपये के दिन के उच्च और 254.5 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 264.5 रुपये के पिछले बंद के सामने 9.5 रुपये या 3.59 फीसदी की गिरावट के साथ 255 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 9.6 रुपये या 3.63 फीसदी गिरकर 255.1 रुपये प्रति एमएमबीटीयू हुआ।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा 961.1 रुपये पर खूलकर, 3.7 रुपये या 0.39 फीसदी घटकर 957 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 9823.35 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 10222.98 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 2143.96 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 150.28 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 15.79 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 226.46 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 683.68 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 965.15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 1.00 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 0.13 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 9385 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 74691 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 29553 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 366823 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 50917 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 9724 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 17056 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 58900 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 17751 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 30183 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 39750 पॉइंट पर खूलकर, 39750 के उच्च और 39750 के नीचले स्तर को छूकर, 430 पॉइंट घटकर 39750 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल मार्च 6000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 49.2 रुपये की गिरावट के साथ 271.5 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 260 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 4.7 रुपये की गिरावट के साथ 14.85 रुपये हुआ।

सोना फरवरी 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 1264 रुपये की गिरावट के साथ 680 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 5438 रुपये की गिरावट के साथ 11856.5 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 5.79 रुपये की गिरावट के साथ 41.01 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 340 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 86 पैसे की नरमी के साथ 3.64 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल मार्च 5900 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 64 रुपये की बढ़त के साथ 340.5 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 260 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 5.5 रुपये की बढ़त के साथ 20.4 रुपये हुआ।

सोना फरवरी 150000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 4 रुपये की गिरावट के साथ 44 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 260000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 3130.5 रुपये की बढ़त के साथ 19000 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 3.21 रुपये की बढ़त के साथ 37.24 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 315 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 39 पैसे के सुधार के साथ 3.49 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर सर्राफा बाजार: सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता, ₹1.62 लाख के करीब पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड

कानपुर. शहर के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में …