रविवार, फ़रवरी 08 2026 | 12:15:09 PM
Breaking News
Home / खेल / राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिये आवेदन तिथि 1 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिये आवेदन तिथि 1 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों – मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यान चंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के आवेदन 27 अगस्त, 2022 को आमंत्रित किये थे। इसकी अधिसूचना मंत्रालय की वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड कर दी गई थी।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर से बढ़ाकर एक अक्टूबर, 2022 (शनिवार) कर दी गई है। पात्र खिलाड़ियों/कोचों/निकायों/विश्वविद्यालयों से पुरस्कार के लिये आवेदन मांगे गये हैं। उनसे आग्रह है कि वे कि वे एक समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करें। भारतीय ओलम्पिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों/खेल संवर्धन बोर्डों/राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। एक अक्टूबर, 2022 (शनिवार) के बाद प्राप्त होने वाले नामांकनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://vyaparapp.in/store/Pustaknama/15

https://www.meesho.com/hindi-paperback-history-books/p/2r4nct

इस पुस्तक को ई-बुक के रूप में खरीदने हेतु कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें –

https://www.amazon.in/dp/B0BCH59SF8

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Indian cricket team celebrating victory over South Africa in Navi Mumbai

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया का पावर शो, ईशान किशन का तूफान और तिलक वर्मा की दमदार वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत …