शनिवार, सितंबर 19 2026 | 07:07:01 AM

पीएसी पदोन्नति में विसंगतियों को जल्द किया जाएगा दूर : योगी आदित्यनाथ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के 76वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पीएसी में पदोन्नति की विसंगतियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इसके लिए गृह विभाग को निर्देश दिया जा चुका है। जल्द इसकी घोषणा होगी ताकि पीएसी बल का मनोबल बना रहे। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी उपद्रव या चुनाव हो तो पीएसी बल याद किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और पीएसी के स्थापना दिवस का शताब्दी वर्ष एक साथ मनाया जाएगा, लिहाजा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएं। प्रदेश में पीएसी बल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम योगदान दे रहा है। धार्मिंक, सार्वजनिक कार्यक्रमों, विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा, यातायात ड्यूटी, यूपी 112, एसटीएफ, एटीएस, एसडीआरएफ में पीएसी बल उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।