लोड हो रहा है...

प्रलोभन देकर मतांतरण का किया प्रयास, इनकार करने पर की मारपीट

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

गुरुग्राम. फरुखनगर थाना क्षेत्र के गांव झांझरौला में ईसाई धर्म में मतांतरण कराने के दबाव का मामला सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि मतांतरण से इनकार करने पर उससे मारपीट की गई और घर में तोड़फोड़ की गई। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘घर में चर्च भी चलाता है आरोपित’

गांव झांझरौला निवासी जितेंद्र ने थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि फरुखनगर निवासी बीर सिंह पिछले 20 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन करता है और घर में चर्च चलाता है। आरोप है कि कुछ महीने पहले बीर सिंह की पत्नी ने जितेंद्र की पत्नी को मतांतरण करने के लिए दो लाख रुपये की पेशकश की।

घर से सामान ले जाने का भी लगाया आरोप

बीर सिंह ने जितेंद्र को भी पहले 50 हजार और फिर एक लाख रुपये लेकर ईसाई धर्म में मतांतरण करने के लिए कहा। जितेंद्र ने इससे साफ मना कर दिया। तीन महीने पहले जब जितेंद्र के दादा गुजर गए, तब से आरोपितों ने इनके परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी रविवार को बीर सिंह समेत उनके साथ आए अन्य आरोपितों ने जितेंद्र से मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की।

यह भी आरोप लगाया कि आरोपित के परिवार ने उनके घर के शीशे तोड़ दिए और घर से वाशिंग मशीन, एलईडी, फ्रिज, गोदरेज की अलमारी तोड़कर उसमे से कीमती सामान जेवर आदि निकालकर ले गए। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को शिकायत दी। वहीं थाना पुलिस की तरफ से कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।