लोड हो रहा है...

भाजपा ने जीता चंड़ीगढ़ मेयर का चुनाव, आप हाई कोर्ट में देगी चुनौती

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। सभी दलों के राष्ट्रीय नेता इस चुनाव पर अपनी नजर रख हुए थे। भाजपा के मनोज को 16 वोट और आप के कुलदीप 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद कर दिए गए।

भाजपा की जीत पर घमासान, राघव चड्ढा ने BJP पर लगाया देशद्रोह का आरोप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद से आप-कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस नेता पवन बंसल ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस किया। जिसमें राघव चड्ढा ने बीजेपी पर देशद्रोह का आरोप लगाया।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर भड़के पंजाब CM

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए। मान ने कहा लोकतंत्र की लूट हुई है। ऊपर से आए आदेश के मुताबिक परिणाम आया है। 36 वोट गिनने में भी घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि 20 वाले विपक्ष में जबकि 15 वाले सत्ता में बैठे हैं।

फिर हाईकोर्ट पहुंचा चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद

मेयर चुनाव परिणाम आने के बाद जहां बीजेपी जीत से गदगद नजर आ रही है तो वहीं आप पार्टी भाजपा पर तंज कस रही है। अब चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय इस मामले में सुनवाई करेगा।

- Advertisement -

आप-कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का किया बहिष्कार

आप-कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का बहिष्कार कर दिया है वह सदन छोड़ चले गए हैं। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए किरण खेर वोट कर रही हैं। आप-कांग्रेस मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।