शनिवार, सितंबर 19 2026 | 12:20:20 AM

ममता बनर्जी के भगवान राम पर दिए विवादित बयान से संत समाज नाराज

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. भगवान श्रीराम को राजनीति में घसीटना निंदनीय है। उक्त बातें अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में ममता सरकार को त्याग पत्र देकर मामले की जांच करवानी चाहिए।

बता दें, कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तोड़फोड़ किया गया था। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि ‘विपक्ष इस मामले को बांग्लादेश जैसा विरोध-प्रदर्शन करवाना चाहती है। वह हिंसा को बढ़ावा दे रही है।’ ममता ने कहा कि यह तांडव वाम और राम कर रहे हैं।काशी के संत स्वामी जीतेन्द्रानन्द ने ममता बनर्जी के इस बयान का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने ममता सरकार से त्याग पत्र की मांग की है। कहा कि इस मामले का सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है। भगवान राम चराचर जगत के ब्रह्म हैं। ममता जैसे लोग राजनीति में होने ही नहीं चाहिए।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।