लोड हो रहा है...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत और चंद्रशेखर ने घोषित की 19 प्रत्याशियों की सूची

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें से 15 सीटों पर जननायक जनता पार्टी (JJP) और 4 सीटों पर आजाद समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

JJP-ASP की पहली लिस्ट जारी

जेजेपी और आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन के उम्मीदवारों यह पहली लिस्ट है। पहली लिस्ट में 15 जननायक जनता पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं। उनमें उचाना, दादरी, जुलाना, रादौर और नलवा विधानसभा सीटें भी शामिल हैं।

जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट

  • उचाना – दुष्यंत चौटाला
  • डबवाली – दिग्विजय चौटाला
  • जुलाना – अमरजीत ढांडा
  • दादरी – राजदीप फौगाट
  • गोहाना – कुलदीप मलिक
  • बावल – रामेश्वर दयाल
  • मुलाना – डॉ रविंद्र धीन
  • रादौर – राजकुमार बुबका
  • गुहला – कृष्ण बाजीगर
  • जींद – इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
  • नलवा – विरेंद्र चौधरी
  • तोशाम – राजेश भारद्वाज
  • बेरी – सुनील दुजाना सरपंच
  • अटेली – आयुषी अभिमन्यु राव
  • होडल – सतवीर तंवर

आजाद समाज पार्टी ने उतारे 4 उम्मीदवार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अभी 4 उम्मीदवार उतारे हैं। एएसपी ने सढौरा, जगाधरी, सोहना और पलवल विधानसभा सीट से उम्मीदवारों को उतारा है।

आजाद समाज पार्टी (ASP) के उम्मीदवार

  • सढौरा – सोहेल
  • जगाधरी – डॉ अशोक कश्यप
  • सोहना – विनेश गुर्जर
  • पलवल – हरिता बैंसला

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 8 अक्टूबर को चुनावी परिणाम सामने आएंगे। हरियाणा के साथ ही जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे आएंगे।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।