शनिवार, सितंबर 19 2026 | 05:03:24 AM

नायब सिंह सैनी चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा में आज यानी बुधवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New Haryana CM) को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को हरियाणा में भाजपा का मुख्यमंत्री फेस घोषित किया जा चुका था। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

अमित शाह और मोहन यादव रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी की चुकी थी। बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई थी। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी पार्टी विधायकों को लगातार दो दिन चंडीगढ़ में रहने को कहा था। बंद कमरे में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह के स्वयं आने से चर्चाओं का बाजार गर्म था। कोई इसे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के रूप में ले रहा था, तो कोई अनिल विज और राव इंद्रजीत की दावेदारी को उठने से पहले ही खारिज करने की अमित शाह की पावर के रूप में देख रहा था।

राज्यपाल को देंगे मंत्रिमंडल की सूची

हालांकि, बुधवार को आखिरकार इस तरह की सभी चर्चाओं में ब्रेक लग गया। बता दें कि भाजपा के सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि पार्टी में नीतिगत फैसले सिर्फ एक बार होते हैं और यह चुनाव से पहले तय हो चुका था कि नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New Haryana CM) ही भाजपा सरकार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी आज ही राज्यपाल को उन विधायकों की सूची सौंप देंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना है।

कल शपथ लेंगे सीएम सैनी

भाजपा विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी (Haryana New CM) कल यानी 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा ने विपक्षी नेताओं को भी नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में इनवाइट किया है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।