लोड हो रहा है...

जेएमएम महाधिवेशन में कल्पना सोरेन को दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

रांची. झामुमो का महाधिवेशन अप्रैल में आयोजित होने की संभावना है। इस बार जीत के जश्न के साथ बड़े पैमाने पर अधिवेशन करने की तैयारी शुरू की गई है। हालांकि, तारीख और जगह अभी तय नहीं है। महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बन कर पार्टी को शानदार जीत दिलाने का श्रेय मिला है। अब पार्टी के अंदर उनकी बड़ी जिम्मेदारी तय की जा रही है।आने वाले दिनों में वे संगठन के मोर्चे पर भी अपनी भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती हैं। पार्टी के भीतर उनके प्रभाव को और मजबूत किया जा सकता है।

तमिलनाडु से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे

अधिवेशन स्थल को लेकर रांची या दुमका के नाम पर पार्टी में मंथन चल रहा है। इस बार महाधिवेशन में बिहार, असम, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

पिछला महाधिवेशन वर्ष 2021 में हुआ था

मालूम हो कि झामुमो का पिछला महाधिवेशन वर्ष 2021 में हुआ था। कोरोना के कारण अति सामान्य तरीके से अधिवेशन का आयोजन हुआ था। इस बार जीत के जश्न के साथ दूसरे राज्यों में भी प्रभाव बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने महाअधिवेशन होगा।

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।