गुरुवार, अप्रैल 02 2026 | 04:50:22 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के सैन्य प्रतिनिधि बाबुल मोहम्मद हसनी को किया ढेर

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के सैन्य प्रतिनिधि बाबुल मोहम्मद हसनी को किया ढेर

Follow us on:

क्वेटा. बलूचिस्तान के क्वेटा में पाकिस्तानी सेना के एजेंट बाबुल मोहम्मद हसनी को बलूचिस्तान आर्मी द्वारा मार गिराने का दावा किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया के हैंडल पर क्वेटा में ब्रेवरी बाईपास पर चुंबकीय बम विस्फोट में हसनी के मारे जाने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि बीएलए के एक ब्लास्ट में पाक सरकार समर्थित मिलिशिया (डेथ स्क्वाड) के सदस्य बाबुल मोहम्मद हसनी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

एक कार में धमाके के साथ मारा गया हसनी

बताया जा रहा है कि हसनी मारा गया है और उसके 4 अन्य साथी एक धमाके में घायल हो गए हैं। यह धमाका उस समय हुआ जब बाबुल मोहम्मद हसनी और उनके साथ चल रहे चार अन्य लोग एक वाहन में सवार थे। विस्फोट की वजह से बाबुल हसनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएलए ने लिया जिम्मा

कहा जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है, जो पाकिस्तान के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय एक अलगाववादी और सैन्य समूह है। BLA पिछले कई वर्षों से बलूचिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष कर रहा है और सरकार समर्थित मिलिशिया को अपने मुख्य दुश्मन के रूप में देखता है। चुंबकीय बम का इस्तेमाल इस प्रकार के हमलों में अक्सर किया जाता है, जहां निशाना बनने वाले व्यक्ति के वाहन के नीचे बम लगाया जाता है, जो किसी दूर से नियंत्रित डिवाइस से विस्फोटित किया जाता है। इस तकनीक से आतंकवादी या विद्रोही ताकतें तेज और सटीक हमले कर पाती हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

रूस-ब्रिटेन ‘डिप्लोमैटिक वॉर’ तेज: जासूसी के आरोप में ब्रिटिश राजनयिक निष्कासित, लंदन ने बताया ‘सरासर झूठ’

मॉस्को | 31 मार्च, 2026 रूस और ब्रिटेन के बीच कूटनीतिक कड़वाहट एक नए चरम …