लोड हो रहा है...

भारत ने ईरान से अब तक सफलतापूर्वक निकाले 1117 भारतीय

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है. ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) के तहत शनिवार रात 290 भारतीय नागरिक ईरान के मशहद से सुरक्षित दिल्ली लाए गए. भारतीयों को लाने वाली खास फ्लाइट 21 जून रात 11 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई. ईरान से अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा चुका है. वापस लौटे भारतीयों ने क्या कहा, जानें.

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारत लौटी भारतीय नागरिक प्रवीन ने कहा, “बहुत खुश हूं. प्रधानमंत्री मोदी का दिल से धन्यवाद. हमारी सरकार ने हमें यहां से वापस लाने में मदद की.” एक अन्य भारतीय नागरिक इंदिरा कुमारी ने कहा, “हम वापस आए हैं. भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं,सरकार ने हमारी बहुत मदद की.” ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारत पहुंचे एक भारतीय नागरिक मोमिन उश्ताक ने कहा, “मैं कश्मीर से हूं. वहां (ईरान में) हालात बहुत खराब थे. हम भारत सरकार, कश्मीर सरकार और भारतीय दूतावास के बहुत आभारी हैं. उन्होंने मुझे ईरान से सुरक्षित निकाल कर घर तक पहुंचाया.”

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।