सोमवार, सितंबर 07 2026 | 02:53:27 AM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / सेना ने पाकिस्तान से घुसपैठ की साजिश नाकाम कर दो आतंकवादियों को किया ढेर

सेना ने पाकिस्तान से घुसपैठ की साजिश नाकाम कर दो आतंकवादियों को किया ढेर

Follow us on:

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकवाद की साजिश नाकाम कर दी गई है. गुरुवार सुबह बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया. सेना के चिनार कॉर्प्स ने बताया कि यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था. गुरेज सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी. इसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया. सेना ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में भी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था. अखल क्षेत्र में दो आतंकियों को ढेर किया गया था. वहीं, 30 जुलाई को पुंछ इलाके में सेना ने ‘ऑपरेशन शिव शक्ति’ लॉन्च किया था, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों को मारा गया. पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशें यह साबित करती हैं कि घाटी में शांति और स्थिरता नहीं देखी जा सकती. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर आतंकवादियों को रोकने और स्थानीय लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं. इस घटना से साफ है कि भारतीय सेना की सतर्कता और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई. गुरेज सेक्टर में मारे गए दोनों आतंकी भारी हथियारों से लैस थे, अगर ये भारतीय क्षेत्र में घुसने में सफल होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Census 2027 Ladakh Jammu Kashmir Population Enumeration Digital Self Enumeration Process

Census 2027: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण (Population Enumeration) का आगाज़; जानें नियम और तारीखें

जम्मू । सोमवार, 17 अगस्त 2026 भारत में पहली बार आयोजित की जा रही पूरी …