सोमवार, सितंबर 21 2026 | 03:42:44 AM

उत्तर प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज: 11 जिलों में 9353 गोवंश प्रभावित

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लखनऊ. प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के बिहार सीमा से लगे 11 जनपद लम्पी स्किन डिजीज रोग से प्रभावित हैं और कुछ अन्य जिलों में छिटपुट लक्षण मिले हैं। रोकथाम हेतु प्रदेश में 61.20 लाख डोज गोट पाक्स वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर आई.वी.आर.आई. द्वारा विकसित “लम्पी प्रोवैक” वैक्सीन की 60,000 खुराक बैंगलुरु से मंगवाकर पूर्वांचल के जिलों में युद्धस्तर पर टीकाकरण शुरू किया गया है। अब तक 1447 ग्रामों में बेल्ट वैक्सीनेशन और 2558 ग्रामों में रिंग वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। प्रभावित 11 जिलों में 9353 गोवंशों में संक्रमण पाया गया, जिनमें से 6769 स्वस्थ हो गए हैं और 2584 का उपचार चल रहा है।

SHABD, September 16, 2025

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।