लोड हो रहा है...

अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये नामांकित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय निकायों के चुनाव में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड के लिए नामांकित हुआ है। आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क की शोध संस्था इंटरनेशनल सेंटर फॉर पार्लियामेंट्री स्टडीज-आईसीपीएस द्वारा अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। आयोग द्वारा नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ संपन्न कराए जाने पर चुनाव प्रबंधन को उत्कृष्ट उपलब्धि मानते हुए संबंधित श्रेणी में पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम एक से चार अक्टूबर तक बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में आयोजित किया जाएगा।

SHABD, September 25, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।