रविवार, अगस्त 16 2026 | 02:39:12 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को चुनाव हरा चुके भाजपा नेता वीके मल्होत्रा का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को चुनाव हरा चुके भाजपा नेता वीके मल्होत्रा का निधन

Follow us on:

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा (Vijay Kumar Malhotra) का मंगलवार को निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था जहां आज सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिल्ली भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मल्होत्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ संघ से निकलकर जनसंघ के जरिए राजनीति में कदम रखा था। मल्होत्रा ने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया।

लाहौर में जन्म, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष तक का सफर

मल्होत्रा ​​का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर में हुआ था। वे कविराज खजान चंद की सात संतानों में चौथे थे। मल्होत्रा ​​को एक भारतीय राजनीतिज्ञ और खेल प्रशासक के रूप में याद किया जाता है। मल्होत्रा ​​दिल्ली प्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष (1972-75) और दो बार दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (1977-80, 1980-84) चुने गए।

पूर्व PM मनमोहन सिंह को हराया था

मल्होत्रा ​​का सक्रिय राजनीति में एक लंबा सफर रहा। उन्हें केदारनाथ साहनी और मदनलाल खुराना के साथ कई साल तक दिल्ली में भाजपा को बचाए रखने का श्रेय दिया जाता है। उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराना माना जाता है।

दिल्ली से 5 बार रहे सांसद

मल्होत्रा ​​पिछले 45 वर्षों में दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे। वर्ष 2004 के आम चुनाव में, मल्होत्रा ​​दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे। अपने पूरे करियर में मल्होत्रा ​​एक बेदाग और स्वच्छ छवि वाले नेता रहे। मल्होत्रा ​​ने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। वह राजनीति और सामाजिक कामों के अलावा ​​दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन में भी शामिल रहे।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Justice Yashwant Varma cash row inquiry report submitted in Parliament

कैश-एट-होम मामला: Justice Yashwant Varma के खिलाफ तीनों आरोप साबित, संसदीय समिति ने सौंपी दो-वॉल्यूम की रिपोर्ट

नई दिल्ली । बुधवार, 12 अगस्त 2026 न्यायिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता से जुड़े देश के …