लोड हो रहा है...

कनाडा ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची अनहत सिंह

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. मौजूदा महिला राष्ट्रीय चैंपियन अनहत सिंह कनाडा ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। 96,250 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में भारत की 17 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी मेलिसा अल्वेस को 3-1 से मात दी।

दिल्ली की अनहत सिंह विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज हैं। विश्व रैंकिंग में अल्वेस से 23 स्थान नीचे रैंकिंग वाली अनहत ने फ्रांसीसी खिलाड़ी को शिकस्त देकर पहली बार किसी सिल्वर-लेवल इवेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया है।

यह शीर्ष 20 में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ उनकी पहली जीत भी थी। अब अनहत का अगला मुकाबला बेल्जियम की दूसरी वरीयता प्राप्त और गत चैंपियन टिने गिलिस से होगा।

SHABD

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।