लोड हो रहा है...

भारत ने टी-20 क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को क्वींसलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम के दिए 168 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान मिशेल मार्श 30 और मैट शॉर्ट 25 के अलावा सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे. आखिरी पांच बल्लेबाज दो अंकों में भी नहीं पहुंच सके. ऑस्ट्रेलिया को 119 रन पर समेटने में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. वाशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने 2 जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिए. शिवम दुबे ने भी 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिले. 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. अभिषेक 21 गेंद पर 28 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे. इसका परिणाम यह हुआ कि टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी. शुभमन गिल 39 गेंद पर 46 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे. शिवम दुबे ने 22, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 और अक्षर पटेल ने नाबाद 21 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए. एडम जांपा मंहगे रहे. उन्होंने 3 विकेट लिए लेकिन 4 ओवर में 45 रन लुटाए. जेवियर बार्टलेट और मार्क्स स्टॉयनिस को 1-1 विकेट मिले. पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हो गई है. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच शनिवार को खेला जाएगा.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- 1 शुभमन गिल, 2 अभिषेक शर्मा, 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 तिलक वर्मा, 5 अक्षर पटेल, 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 जितेश शर्मा, 8 शिवम दुबे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह

- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), 2 मैथ्यू शॉर्ट, 3 जॉश इंग्लिस, 4 टिम डेविड, 5 जॉश फ़िलिपे, 6 मार्कस स्टॉयनिस, 7 ग्लेन मैक्सवेल , 8 बेन ड्वारश्विस, 9 ज़ेवियर बार्टलेट, 10 नेथन एलिस, 11 ऐडम जंपा

साभार : एनडीटीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।