लोड हो रहा है...

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. आज 19 नवंबर को आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा से उनका नंबर-1 वनडे बल्लेबाज होने का ताज छिन गया है. आज का दिन वैसे भी भारतीय क्रिकेट फैंस गम के रूप में मनाते हैं, क्योंकि 2 साल पहले रोहित की कप्तानी में भारत ओडीआई वर्ल्ड कप फाइनल हार गया था. अब आज ही रैंकिंग में रोहित से नंबर-1 होने का ताज छिनना एक और बुरी खबर है. बड़ी बात ये हैं कि नए नंबर-1 रोहित से सिर्फ 1 पॉइंट आगे हैं.

किसने किया रोहित शर्मा को रिप्लेस

रोहित शर्मा अब आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. रोहित के 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल दुनिया के नंबर-1 ओडीआई बल्लेबाज बन गए हैं. उनके 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं, यानी रोहित से सिर्फ 1 पॉइंट ज्यादा. वह पहले तीसरे नंबर पर थे.

आईसीसी ODI बैटिंग रैंकिंग (टॉप-5)

  • डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 782
  • रोहित शर्मा (भारत)- 781
  • इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 764
  • शुभमन गिल (भारत)- 745
  • विराट कोहली (भारत)- 725

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।