लोड हो रहा है...

केरल ने संजू सैमसन को बनाया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन और उनके फैंस को खुशखबरी मिली है. संजू को आगामी घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान बनाया गया है. केरल ने टीम का ऐलान करते हुए इसपर मुहर लगा दी. आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन T20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. साथ ही फैंस की नजर उनकी कप्तानी पर भी रहेगी.

SMAT 2025-26 का आगाज 26 नवंबर से होगा. आईपीएल 2026 से पहले दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन की लिहाज से देखें तो ये घरेलू टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को ट्रेड डील के जरिए राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ में खरीदा है.

IPL 2026 से पहले संजू सैमसन बने कप्तान

आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संजू सैमसन केरल की कप्तानी करेंगे. खुशी की बात ये है कि उनके बड़े भाई सैली सैमसन को भी टीम में जगह मिली है. बता दें कि दोनों भाई केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) में एक साथ खेल चुके हैं. सैली ने इस वर्ष के शुरू में केसीएल सीजन 2 में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की कप्तानी भी की थी और टीम को जीत दिलाई थी।

विग्नेश पुथुर भी टीम में शामिल

सैमसन बंधुओं के अलावा, युवा बल्लेबाज अहमद इमरान को भी उप-कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने त्रिशूर टाइटन्स के साथ केसीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व खिलाड़ी विग्नेश पुथुर और विष्णु विनोद भी शामिल हैं, जबकि सलमान निजार को टीम में शामिल किए जाने के बावजूद फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार है। पिछले दो केसीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अखिल स्कारिया भी केरल टीम का हिस्सा हैं। वहीं, अनुभवी सचिन बेबी को टीम से बाहर रखा गया है।

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।