लोड हो रहा है...

रेल मंत्रालय ने रेल किराये में मामूली बढ़ोतरी की घोषणा की

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने नए साल से पहले अपने यात्रियों को एक झटका दिया है. जी हां, रेल मंत्रालय ने नए साल 2026 की शुरुआत से पहले रेल किराए को बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे का यह नया किराया 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो जाएगा. इससे पहले की तुलना में अब ट्रेन टिकट के दाम कुछ बढ़ जाएंगे. यह किराया पूरे देश में रेल यात्रा को लेकर बढ़ाया गया है. आइए जानते हैं कि बिहार की राजधानी पटना से देश की राजधानी नई दिल्ली जाने के लिए हर टिकट पर पहले की तुलना में कितने रुपये अधिक देने होंगे.

इस प्रकार हुए हैं रेलवे किराए में बदलाव 
भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से रेल के किराए को बढ़ाने की घोषणा की है. इसके अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से कम की यात्राओं के लिए किराया नहीं बढ़ाया जाएगा. 215 किलोमीटर से अधिक की यात्राओं के लिए साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया जाएगा. वहीं, मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की किराया वृद्धि होगी. रेलवे ने बताया है कि इस बदलाव से अनुमानित राजस्व लाभ 600 करोड़ रुपये है और 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

पटना से नई दिल्ली जाने का किराया- राजधानी एक्सप्रेस
हम यहां एक उदाहरण के तौर पर पटना से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस की किराए की बात करते हैं. पटना से नई दिल्ली की दूरी करीब 1045 किलोमीटर के आसपास है. अभी अगर आप 26 दिसंबर से पहले पटना से नई दिल्ली के लिए तेजस राजधानी में टिकट (3A/ थर्ड एसी) बुक करते हैं तो आपको प्रत्येक टिकट के लिए 2445 रुपये देने होंगे. सेकेंड एसी के लिए 3375 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 4135 रुपये प्रति टिकट देने होंगे. लेकिन 26 दिसंबर के बाद अगर आप पटना से नई दिल्ली के लिए इस राजधानी एक्सप्रेस में टिकट की बुकिंग करते हैं तो एसी क्लास के लिए हर किलोमीटर पर 2 पैसे की बढ़ोतरी हो जाएगी.

मतलब कि अगर आप पटना से नई दिल्ली किसी भी एसी ट्रेन से जाते हैं तो आपको हर किलोमीटर के हिसाब से 2 पैसे अधिक देने होंगे. इस हिसाब से अब राजधानी एक्सप्रेस के इस किराए की बात करें तो पटना से नई दिल्ली के लिए हर टिकट पर 20.9 पैसे की बढ़ोतरी हो जाएगी. इसके अनुसार, 26 दिसंबर के बाद टिकट बुक करने पर तेजस राजधानी में पटना से नई दिल्ली के लिए 3A/ थर्ड एसी के लिए आपको प्रत्येक टिकट के लिए 2445+20.9= 2465.9 रुपये देने होंगे. सेकेंड एसी के लिए 3375+20.9= 3395.9 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 4135+20.9= 4155.9 रुपये प्रति टिकट देने होंगे.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।