रविवार, मार्च 29 2026 | 04:42:48 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) का आयोजन

आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) का आयोजन

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस दिल्ली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के आरएडीएम गुरचरण सिंह के नेतृत्व में 1 मई 2023 को सिंगापुर में पहुंच गए हैं। यह नौसेना जहाज 2 से 8 मई 2023 के बीच होने वाले पहले आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) में भाग लेंगे।

अभ्यास का ‘हार्बर फेज’ 2 से 4 मई 2023 तक चांगी नौसेना बेस में और ‘सी फेज’ दक्षिण चीन सागर में 7 से 8 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। एआईएमई-2023 भारतीय नौसेना और आसियान नौसेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने और समुद्री क्षेत्र में निर्बाध संचालन करने का अवसर प्रदान करेगा।

आईएनएस दिल्ली, भारत का पहला स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल विध्वंसक और आईएनएस सतपुड़ा, एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट, विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा हैं और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के संचालन कमान के तहत कार्य करते हैं। ये जहाज अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस हैं। ये जहाज, सिंगापुर में अपने पोर्ट कॉल के दौरान, सिंगापुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Middle East War: इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर भीषण हमला, ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ से दहला मध्य पूर्व; 10 अमेरिकी सैनिक घायल

तेहरान | शनिवार, 28 मार्च 2026 मध्य पूर्व में दशकों से जारी तनाव अब एक …