शुक्रवार, फ़रवरी 20 2026 | 11:02:04 PM
Breaking News
Home / व्यापार / अक्टूबर में हुआ 1.72 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह, 13 प्रतिशत हुई बढ़ोत्तरी

अक्टूबर में हुआ 1.72 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह, 13 प्रतिशत हुई बढ़ोत्तरी

Follow us on:

नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय हर महीने मासिक जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करते हैं। इस आंकड़े से पता चल जाता है कि हर महीने कितना जीएसटी संग्रह हो पाता है। दरअसल, सरकार ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए जीएटी शुरू की थी। अब लोगों को जीएसटी का भुगतान करने के लिए सरकार कई अभियान भी चला रही है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह संग्रह पिछले साल अक्टूबर 2022 में कलेक्ट किए गए 1.52 लाख करोड़ रुपये से 13 फीसदी अधिक है।

अक्टूबर में सबसे ज्यादा हुआ जीएसटी कलेक्शन

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे बड़ा, 1.72 लाख करोड़ रुपये है। यह साल-दर-साल 13 फीसदी तक की वृद्धि को दिखाता है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से अब तक का सबसे अधिक राजस्व 1.87 लाख करोड़ रुपये अप्रैल 2023 में दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमृतसर एयरपोर्ट पर रुकी हुई फ्लाइट्स

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध मार्च 2026 तक बढ़ाया; एयरलाइंस को ₹7,000 करोड़ का नुकसान

इस्लामाबाद. भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक कड़वाहट अब आसमान तक पहुँच गई है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स …