रविवार, मार्च 08 2026 | 10:31:10 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में पैराशूट उलझने से कमांडो की मौत

जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में पैराशूट उलझने से कमांडो की मौत

Follow us on:

लखनऊ. आगरा में पैराशूट जम्पिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया। ये देख किसानों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।  कमांडो अंकुर शर्मा को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गई।

यहां हुआ हादसा

बताया गया है कि मलपुरा के ड्राप जोन से दूर पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया था। जिसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिरे। ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि कमांडो अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर में तैनात थे।

दर्द से कराह रहा था जवान

गांव मलपुरा के रहने वाले सेना के जवान रूप सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर आए हुए हैं। जैसे ही उनके खेत पर लगी पानी की समर के पास एक जवान हाई टेंशन लाइन में उलझ कर नीचे गिरा, तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सेना के जवानों को इलाज के लिए भेज दिया। हालांकि उस वक्त जवान की हालत खराब थी। जवान में दर्द से कराह रहा था।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

संभल जामा मस्जिद का बाहरी दृश्य और एएसआई संरक्षित स्मारक बोर्ड।

संभल जामा मस्जिद विवाद: RTI के जवाब में ASI ने कहा- ‘मस्जिद निर्माण और भूमि स्वामित्व का कोई रिकॉर्ड नहीं’

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के संभल स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद के निर्माण को लेकर एक नया मोड़ …