बुधवार, मार्च 11 2026 | 05:19:14 PM
Breaking News
Home / खेल / धर्मापुर में हर घर जल योजना अंतर्गत, मानव संसाधनों संवर्धन प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ

धर्मापुर में हर घर जल योजना अंतर्गत, मानव संसाधनों संवर्धन प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ

Follow us on:

जौनपुर (मा.स.स.). विकास खण्ड धर्मापुर मे “जल जीवन मिशन – हर घर जल”  योजनान्तर्गत तकनीकी / कुशल मानव संसाधनों हेतु दो दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय क्षमता संवर्धन / प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. इस प्रशिक्षण मे प्लम्बर, फिटर , राजमिस्त्री , इलेक्ट्रॉनिक , पम्प आपरेटर एव मोटर मैकनिक को ट्रेडवार प्रशिक्षण की व्यवस्था किया गया था.

इस अवसर पर धर्मापुर विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा तकनीक कर्मियों को किट वितरण किया गया जिसमें उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ  द्वारा आयोजन में अहम भुमिका निभाई गई. इस तकनीक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तकनीकी कर्मी प्रशिक्षित होकर टूल किट प्राप्त कर अपने आय मे वृद्धि करें तथा स्वरोजगार की तरफ बढ़े तथा अपने परिवार की बेहतर देखभाल करे.

पाथ संस्था के जिला परियोजना अधिकारी उपाध्याय ने कहा कि यदि सभी हाथ कार्य कुशल हो जाये तो एक दिन ऐसा भी आयेगा जब हमारे जनपद के लोग दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिये नहीं भटकेंगे. प्रशिक्षण  में संस्था से विभूति नारायण, जयराम, अंकिता उपाध्याय, दीपक पाठक , राजकुमार पाण्डेय, सुबाष चन्द्र यादव, सत्यप्रकाश,  पुनीत, मानस आदि उपस्थित रहे.

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत का जश्न मनाती भारतीय टीम।

T20 World Cup 2026 Final: भारत बना विश्व विजेता, फाइनल में न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में 2026 का साल सुनहरे अक्षरों में दर्ज …