शनिवार, मार्च 21 2026 | 12:05:39 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / इजरायल की सहमति के बाद मानवीय सहायता के लिए खुली राफा क्रासिंग

इजरायल की सहमति के बाद मानवीय सहायता के लिए खुली राफा क्रासिंग

Follow us on:

तेलअवीव. इजरायल और हमास के बीच सात अक्टूबर से जंग जारी है। इस दौरान इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर लगातार हमले कर रही है। इजरायली वायु सेना के हमले में गाजा का जेहरा शहर पूरी तरह बर्बाद हो गया। इस दौरान 900 साल पुराना चर्च भी चपेट में आ गया। इससे 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इसमें ईसाई और मुस्लिम समुदाय के 500 लोग शरण लिए हुए थे।

राफा क्रॉसिंग को मानवीय सहायता के लिए खोला गया

इस बीच, शनिवार को राफा क्रॉसिंग को मानवीय सहायता के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही, गाजा के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे ट्रक शनिवार को मिस्र से राफा क्रॉसिंग को पार करने लगे। आज युद्ध का 15वां दिन है। राफा क्रॉसिंग गाजा पट्टी और मिस्र के बीच स्थित है।

एंटोनिया गुटेरेस पहुंचे मिस्र

इससे पहले, शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस राफा सीमा को पार करते हुए मिस्र की ओर पहुंचे। यूएन के प्रवक्ता ने बताया कि करीब दो हफ्ते से गाजा के लोग भोजन, पानी और ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं।

अमेरिका के अनुरोध पर माना इजरायल

राफा क्रॉसिंग पर इजरायल का नियंत्रण नहीं है। वह अमेरिका के अनुरोध पर मिस्र से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने पर सहमत हुआ। चार एम्बुलेंस, दो संयुक्त राष्ट्र वाहन और दो रेड क्रॉस वाहन भी टर्मिनल की ओर जाते देखे गए। मालवाहक विमान और ट्रक कई दिनों से मिस्र के राफा क्षेत्र में मानवीय सहायता ला रहे हैं, लेकिन अभी तक गाजा में कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई थी।

अमेरिका ने जारी किया अलर्ट

राफा क्रॉसिंग के खुलने से पहले अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी दुतावास ने बताया कि गाजा और मिस्र के बीच राफा क्रॉसिंग को 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे खोला जाएगा। दूतावास ने कहा कि स्थिति का अच्छी तरह आकलन करके ही अमेरिकी नागरिक सीमा पार करें।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ईरान-इजरायल युद्ध: इजरायली एयरस्ट्राइक में IRGC के प्रवक्ता और खुफिया प्रमुख ढेर, तेहरान में मची खलबली

तेहरान. मध्य पूर्व (Middle East) में जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल ने ईरान के …