गुरुवार, मार्च 05 2026 | 03:51:27 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / पी. चिदंबरम ने भी माना – बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी हो रहा है महिलाओं के साथ गलत

पी. चिदंबरम ने भी माना – बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी हो रहा है महिलाओं के साथ गलत

Follow us on:

नई दिल्ली. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता ने मणिपुर की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जातीय सफाया (Ethnic Cleansing) पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा, मणिपुर सरकार नाकाम हो गई है. उन्होंने बीजेपी के दूसरे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आरोपों पर भी जवाब दिया और कहा कि इसकी तुलना मणिपुर से कैसे की जा सकती है.

चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, “चलिए मान लेते हैं कि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुईं. ये मणिपुर में लगातार जारी क्रूर हिंसा को कैसे माफ करता है? कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या घाटी में कोई कुकी बचा है? क्या चुराचांदपुर और मणिपुर के अन्य पहाड़ी जिलों में कोई मेइती बचा है? यदि रिपोर्ट सच है, मणिपुर में जातीय सफाया लगभग पूरा हो चुकी है.”

‘कोमा में भारत सरकार’

कांग्रेस नेता ने कहा, यदि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, तो निश्चित रूप से राज्य सरकारों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दें, लेकिन इससे मणिपुर में हो रही बर्बरता को माफ नहीं किया जा सकता. मणिपुर की सरकार नाकाम हो गई है, भारत सरकार स्वप्रेरित कोमा में है.

मणिपुर में सरकार का पतन- चिदंबरम

चिंदबरम ने आगे कहा, “वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन पर, मणिपुर में संवैधानिक सरकार का पतन हो गया है. मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों की हुकूमत उनके घरों और दफ्तरों से आगे नहीं चलती. मणिपुर की स्थिति की तुलना बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की स्थिति से कैसे की जा सकती है? केंद्र सरकार न केवल अक्षम और पक्षपातपूर्ण रही है, बल्कि जब वह घृणित तुलनाओं के पर्दे के पीछे छिपती है तो वह संवेदनहीन और क्रूर भी होती है.”

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खाड़ी देशों के नेताओं से बात करते हुए - कूटनीतिक सक्रियता।

ईरान संकट: ‘मिशन मोड’ में भारत, 1 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए PM मोदी ने संभाली कमान

नई दिल्ली. पश्चिमी एशिया में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की कथित मृत्यु और बढ़ते …