शनिवार, मार्च 14 2026 | 03:47:50 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने शुरू कर दिया चंद्रमा पर अपना काम

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने शुरू कर दिया चंद्रमा पर अपना काम

Follow us on:

नई दिल्ली. चांद पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान 3 का रोवर प्रज्ञान अपना काम शुरू कर चुका है. लैंडर और रोवर के जरिए 14 दिनों तक चांद पर अनुसंधान किया जा सकेगा. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर(VSSRC) के निदेशक डॉ. एस. उन्नीकृष्णन नायर ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘गुरुवार देर रात लगभग 12.30 बजे रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर उतर गया. यह चारों ओर घूम रहा है और चंद्रमा की सतह पर अपनी छाप छोड़ रहा है.’

उन्नीकृष्णन नायर के मुताबिक, रोवर के सोलर पैनल बाहर की तरफ खुल चुके हैं. लैंडर और रोवर मिलकर चांद की गतिशीलता, सतह पर मौजूद प्लाज्मा के घनत्व, चांद के परत की रूपरेखा, सतह के कंपन, रसायन और खनिज से जुड़ी जानकारियां जुटाएगा. इसके साथ ही चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगे एक पेलोड से पृथ्वी की निगरानी की जा रही है. इस पेलोड से पृथ्वी की तरह ही ऐसे ग्रहों को खोजा जाएगा,जहां जीवन संभव हो.

14 दिनों के बाद लैंडर और रोवर क्या करेगा? 

दरअसल चंद्रयान 3 के लैंडर और रोवर को एक चंद्रमा दिवस यानी 14 दिन के लिहाज से डिजाइन किया गया है, क्योंकि चांद पर 14 दिन तक ही सूर्य की रोशनी आती है. इसके बाद चांद की सतह पर अंधेरा छा जाता है. अंधेरे की वजह से चांद का तापमान -200 डिग्री तक गिर जाता है और इस तापमान में मुमकिन है कि लैंडर और रोवर में लगे उपकरण काम करना बंद कर दें. हालांकि एक उम्मीद है कि दोबारा सूर्य की रोशनी पड़ने के बाद उपकरण दोबारा काम करने लगे लेकिन इसकी संभावना काफी कम है.

पृथ्वी पर वापस आएगा लैंडर और रोवर?

चंद्रयान मिशन को इन-सीटू और स्पेक्ट्रोग्राफ अनुसंधान के लिए तैयार किया गया है. यानी चंद्रयान 3 के पेलोड चंद्रमा पर रहते हुए प्रकाश के कणों और मिट्टी के सैंपल से टेस्टिंग कर रिपोर्ट भेज सकेंगे. चंद्रयान 3 को चांद से वापस लाने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है. 14 दिनों तक कई पोलेड्स के जरिए चांद पर खोजबीन करना मिशन का उद्देश्य है. उसके बाद मिशन लाइफ खत्म होने पर चंद्रयान के सभी उपकरण चांद की सतह पर ही रहेंगे.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

NEET UG 2026 Correction Window Notification by NTA Hindi

NEET UG 2026: सावधान! आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 14 मार्च के बाद बंद हो जाएगी विंडो

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के …