शुक्रवार, मार्च 13 2026 | 11:30:20 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / रवि किशन की बेटी इशिता का भारतीय सेना में हुआ चयन

रवि किशन की बेटी इशिता का भारतीय सेना में हुआ चयन

Follow us on:

लखनऊ. गोरखपुर सांसद रवि किशन की बेटी इशिता जल्द भारतीय सेना ज्वाइन करेंगी। इशिता अग्निपथ योजना के तहत जल्द ही डिफेंस का हिस्सा बनेंगी। रवि किशन ने कहा कि एक पिता होने के नाते मेरे लिए यह गर्व की बात हैं। रवि किशन अपनी बेटी के फैसले से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि गर्व से उनका सिर ऊंचा हो गया है। इशिता शुक्ला ने अपना सपना पूरा किया और वह सेना में शामिल होने जा रही हैं।

इशिता एक एनसीसी कैडेट है, जिसने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में हिस्सा लिया। अब एनसीसी की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। इशिता अग्निपथ योजना के तहत जल्द ही डिफेंस का हिस्सा बनेंगी। बता दें कि अग्निपथ योजना भारतीय नागरिकों के लिए एक सेना भर्ती योजना है। इस योजना का उद्देश्य सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए कर्मियों की भर्ती करना है और युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देती है।

इस साल की शुरुआत में रवि किशन ने अपनी बेटी के डिफेंस फोर्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी। जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अभिनेता ने कहा था कि इशिता दिल्ली निदेशालय की सेवन गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थीं, जिसने उस दिन परेड में हिस्सा लिया था।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

राहुल गांधी सुलतानपुर कोर्ट पेशी और अमित शाह मानहानि मामला ग्राफिक्स।

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं: सुलतानपुर मानहानि केस में ‘वॉयस सैंपल’ का नया ट्विस्ट, क्या फँसेगा पेंच?

सुलतानपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर कानूनी विवादों के केंद्र में हैं। सुलतानपुर …