शनिवार, सितंबर 19 2026 | 04:08:58 AM

भोजपुरी कलाकार व भाजपा नेता पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

कोलकाता. भोजपुरी फिल्मों के स्टार कलाकार पवन सिंह (Pawan Singh) ने आसनसोल (Asansol) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पवन सिंह को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया है. बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतारा है. आसनसोल से वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं. ऐसे में यहां दो कलाकारों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद थी.

आसनसोल सीट से 2019 में प्‍लेबैक सिंगर बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, बाद में वह भाजपा (BJP) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उपचुनाव में इस सीट पर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी.

भाजपा की टिकट पर कई अभिनेता और अभिनेत्रियां पहले भी संसद में पहुंचते रहे हैं. एक बार फिर पार्टी ने इनमें से कई पर विश्‍वास जताया है तो वहीं भोजपुरी और दक्षिण भारत की फिल्‍म इंडस्‍ट्री के बड़े नामों को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्‍ट में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह (Pawan Singh) के अलावा मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), रवि किशन (Ravi Kishan), दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ को टिकट दिया है.

भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 अनुसूचित जाति, 18 अनुसूचित जनजाति और 57 ओबीसी शामिल हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 51, मध्य प्रदेश में 24, गुजरात और राजस्थान में 15-15, पश्चिम बंगाल में 20, केरल में 12, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 11-11, तेलंगाना में नौ, दिल्ली में पांच, जम्मू में दो उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहीं कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश के लिए दो, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन और दीव के लिए भी एक-एक उम्‍मीदवार की घोषणा की है.

- Advertisement -

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।