सोमवार, मार्च 02 2026 | 09:45:37 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / हाथरस हादसे में अब तक दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

हाथरस हादसे में अब तक दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

Follow us on:

नई दिल्ली. हाथरस हादसा के दो दिन बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं. इस मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. आईजी शलथ माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि सेवादारों की भूमिका की जांच की जा रही है.

हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि घटना में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग आयोजन समिति के सदस्य है सेवादार है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने जानकारी दी कि इनपर थाना सिंकराराऊ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 126-2, 223, 238 के तहत मामला दर्ज हो चुका है.

गिरफ्तार लोगों की जानकारी- चार पुरुष, दो महिलाएं

  • राम लड़ैते पुत्र रहबारी सिंह यादव, मैनपुरी
  • उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामेश्वर सिंह, फिरोजाबाद
  • मेघसिंह पुत्र हुकुम सिंह, हाथरस
  • मुकेश कुमार पुत्र मोहर सिंह, हाथरस
  • मंजू यादव पत्नी सुशील कुमार, हाथरस
  • मंजू देवी पत्नी किशन कुमार यादव, हाथरस

इस घटना के बाद से ही भोला बाबा फरार है. पुलिस ने इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. इस बीच बाबा के आश्रम में रहने वाले रंजीत सिंह नाम के एक चश्मदीद ने भोले बाबा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. रंजीत सिंह के अनुसार भोले बाबा के पास कोई विशेष शक्ति नहीं है वो सिर्फ अपने पास विशेष शक्ति होने का ढोंग करता है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) का मुख्य द्वार।

KGMU डॉ रमीजुद्दीन नायक मामला: 4TB डेटा और 500 वीडियो के साथ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

लखनऊ. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पैथोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. रमीजुद्दीन नायक और …