बुधवार, सितंबर 16 2026 | 02:36:56 PM

नवीन पटनायक ने ओडिशा के राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

भुवनेश्वर. ओडिशा में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को काफी गहरा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा ने राज्य की ज्यादातर लोकसभा सीटें भी जीत ली हैं। इस हार के बाद अब ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज भुवनेश्वर के राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा।

अपनी सीट भी हारे नवीन

नवीन पटनायक बीते 24 सालों में एक भी चुनाव नहीं हारे थे। हालांकि, इस बार उन्हें अपनी विधानसभा सीट से हार झेलनी पड़ी। नवीन पटनायक ओडिशा की हिंजली और कांताबंजी सीट पर चुनाव लड़े थे। हिंजली सीट पर उन्हें जीत मिली। लेकिन कांताबंजी सीट पर भाजपा के लक्ष्‍मण बेग ने उन्हें हरा दिया।

ओडिशा में भाजपा की सरकार

ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा में कुल सीटें 147 हैं और बहुमत का आंकड़ा 74 है। राज्य में भाजपा को 78, बीजू जनता दल को 51, कांग्रेस को 14 और CPIM को 1 सीटें मिली हैं। वहीं, 3 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। भाजपा ने राज्य की 21 में से 20 लोकसभा सीट भी जीत ली है। 1 सीट कांग्रेस को मिली है।

परिणाम के बाद क्या बोले नवीन?

चुनाव परिणाम आने के बाद नवीन पटनायक ने कहा कि सभी पार्टी से जुड़े सभी विजयी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं। मैं बीजू जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के समर्पित प्रयासों और त्याग के लिए सम्मान और आभार व्यक्त करता हूं।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।