शनिवार, फ़रवरी 07 2026 | 10:33:37 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / सपा ने घोषणा पत्र में किया 500 रु. का मोबाइल डाटा फ्री देने का किया वादा

सपा ने घोषणा पत्र में किया 500 रु. का मोबाइल डाटा फ्री देने का किया वादा

Follow us on:

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया। लोगों के सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। जनता के मांगपत्र के रूप में सोशल मीडिया पर जानकारी हासिल की। सभी ने समय-समय पर हमें अपने सुझाव दिए। सभी का संकलन है। उन्होंने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है।

मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ”हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। गांव में 90 फीसदी तक बेरोजगारी है। उत्तर प्रदेश का हाल और खराब है। सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए नौकरी नहीं देना चाहती। भाजपा ने प्रदेश में जान बूझकर कर पेपर लीक कराए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन घटिया है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। अखिलेश ने घोषणा पत्र जारी करते वक्त आटा और डेटा के अधिकार की बात भी की। उन्होंने शिक्षा का भी जिक्र किया। अखिलेश ने कहा कि जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। भाजपा के वादे झूठे वादे रहेंगे। सपा अधिकारों की बात करती है। जयंत चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां हम जाएंगे, वहां कोई नहीं आ पाएगा। हाल में एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतरने पर कहा कि यही हमारी क्वालिटी है।

सपा के घोषणापत्र के बड़े वादे

  • मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने का वादा: सपा ने मनरेगा में मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये करने का वादा किया है।
  • मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने का वादाः सपा ने मनरेगा के तहत कार्य दिवस की संख्या बढ़ाने का वादा भी किया है। सत्ता में आने पर मनरेगा के तहत कार्य दिवस के दिन 150 तक किए जाएंगे।
  • खाली सरकारी पद भरने का वादा: घोषणा पत्र में सपा ने सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े पद तत्काल भरने का वादा किया है। घोषणा पत्र के अनुसार, सभी के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित होगा।
  • घोषणा पत्र में सपा के युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू करने का भी वादा किया है।
  • समाजवादी पार्टी ने पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा भी किया है।
  • लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मिलेगी फ्री शिक्षा: सपा ने लड़कियों के लिए बड़ा एलान किया, घोषणा पत्र के अनुसार, सरकार बनने पर केजी से पीजी तक लड़कियों को फ्री शिक्षा मिलेगी। संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने का वादा भी सपा ने किया है।
  • सपा ने घोषणा पत्र में महिलाओं को डायरेक्ट कैश बेनिफिट का वादा भी किया है। सत्ता में आने पर गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति महीने तक की मासिक पेंशन मिलेगी।
  • सपा ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें देर नहीं होनी चाहिए। सत्ता में आने पर साल 2025 तक जातीय जनगणना कराई जाएगी।
  • मुफ्त राशन योजना में मिलने वाले गेहूं की जगह आटा देने का सपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है। यह आटा पोष्टिकता और गुणवत्ता के मामले में अच्छा होगा।गुणवत्ता के मामले में आटा देश की सबसे अच्छी कंपनियों के मुकाबले का रहेगा।
  • सपा ने एक और बड़ा वादा किया है। घोषणा पत्र के अनुसार, सत्ता में आने पर राशन कार्ड धारक हर फैमिली को 500 रुपये का मोबाइल डेटा मुफ्त भी मिलेगा। मुफ्त डेटा से डिजिटल सम्पन्न बनाम डिजिटल विपन्न में ‘डिजिटल डिवाइड’ का अंतर नहीं रहेगा।

साभार : अमर ऊजला

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

IIT Kanpur officials receiving Guinness World Record certificate for E-cycle delivery.

IIT कानपुर ने रचा इतिहास! 24 घंटे में बना दिया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’, जानें पूरी उपलब्धि

भारत के अग्रणी तकनीकी संस्थान Indian Institute of Technology Kanpur (आईआईटी कानपुर) ने एक बार …