सोमवार, अगस्त 10 2026 | 08:51:22 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अभिनेता प्रवीण डबास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईसीयू में भर्ती

अभिनेता प्रवीण डबास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईसीयू में भर्ती

Follow us on:

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर परवीन डबास को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, शनिवार की सुबह एक्टर का एक्सीडेंट हो गया है. बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में परवीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. परवीना डबास ICU में भर्ती हैं. एक्टर को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया है. फइलहाल उनके सभी टेस्ट किए गए हैं.

परवीन के साथ हॉस्पिटल में हैं पत्नी प्रीति झांगियानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल में परवीन के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी मौजूद हैं. बता दें कि परवीन एक्टर होने के अलावा प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर भी हैं. उनके एक्सीडेंट की जानकारी प्रो पंजी लीग की ओर से ही दी गई है. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर परवीन डबास का शनिवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया है. उन्हें होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.’

प्राइवेसी का ध्यान रखने का किया अनुरोध

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, ‘इस मुश्किल वक्त में परवीन डबास और उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं. प्रो पंजा लीग के मैनेजमेंट ने स्थिति पर नजर बनाई हुई है. हम हर पल आपको अपडेट करते रहेंगे. फैंस से अनुरोध किया जाता है कि इस मुश्किल वक्त में परवीन के डबास के परिवार की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखें.’

इन फिल्मों में दिख चुके हैं परवीन डबास

गौरतलब है कि परवीन डबास ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल्लगी’ से की थी. इसके बाद भी कई फिल्मों का हिस्सा बने, लेकिन एक्टर को पहचान 2006 में आई फिल्म ‘घोसला का खोसला’ से मिली. इसके अलावा वह ‘माई नेम इज खान’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं.

साभार : जी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Spider-Man Brand New Day movie poster featuring Tom Holland as Peter Parker

Spider-Man: Brand New Day का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: दुनियाभर में $1 Billion पार, भारत में तोड़ रही रिकॉर्ड्स

मुंबई | शनिवार, 8 अगस्त 2026 हॉलीवुड के लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का जादू एक बार …