सोमवार, मई 18 2026 | 08:46:47 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / बलूच लिब्रेशन फ्रंट के महिला आत्मघाती हमले में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

बलूच लिब्रेशन फ्रंट के महिला आत्मघाती हमले में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

Follow us on:

क्वेटा. बलूचिस्तान के चगाई में रविवार को भीषण बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर सामने आ रही है। यह हमला चीन के एक प्रोजेक्ट पर हुआ, जिसकी सुरक्षा में पाकिस्तानी सैनिक तैनात थे। यह एक आत्मघाती हमला था, जिसे बलूच लिब्रेशन फ्रंट (BLF) की महिला ने अंजाम दिया था।

BLF ने फिदायीन हमला करने वाली महिला की जानकारी साझा की है। महिला सुसाइड बॉम्बर का नाम जरीना राफीक था, जिसने पाकिस्तानी सैनिकों के साथ खुद को भी उड़ा लिया। हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है।

चीनी प्रोजेक्ट पर हुआ हमला

यह हमला चीन की कॉपर और गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट केंद्र पर हुआ। पाकिस्तान की फ्रंटियर कॉप की यूनिट यहां तैनात थी। हालांकि, यह हमला इसलिए भी चर्चा है, क्योंकि BLF ने पहली बार इस तरह का आत्मघाती हमला किया है।

बलूच लिब्रेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेट ने पहली बार आत्मघाती हमले को सफलापूर्वक अंजाम दिया है। इससे पहले यह विद्रोही गुट जाफर एक्सप्रेस को भी हाइजैक कर चुका है।

BLF के प्रवक्ता ग्वाहराम बलूच के अनुसार, यह फिदायीन हमला हमारी साड्डो ऑपरेशन बटालियन (SOB) ने अंजाम दिया है। इस बटालियन का नाम कमांडर वाजा साडो उर्फ सदाथ मैरी के नाम पर रखा गया है।

कई जगहों पर किया ब्लास्ट

BLF ने 28-29 नवंबर को पाकिस्तान में 29 बड़े हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 27 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। BLF के लड़ाकों ने गवादर में स्थित पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर भी ग्रेनेड लॉन्च किया था। इस IED हमले में BLF ने खुफिया अधिकारियों को निशाना बनाया था। इसके अलावा BLA ने मस्तुंग शहर में स्थित पाकिस्तानी सेना के मेजर के घर पर भी हमला किया था।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की तस्वीर और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम चौकी का दृश्य, जहाँ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चेकिंग में ढील दी गई है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर ₹100 वाले कस्टम नियम पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, प्रधानमंत्री बालेन शाह सरकार को बड़ा झटका

काठमांडू । शनिवार, 16 मई 2026 भारत और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले …