बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:47:42 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य आर्थिक सहायता

डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य आर्थिक सहायता

Follow us on:

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को एक और झटका दिया है। दरअसल, ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। साथ ही फरमान सुनाया है कि यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक यह सुनिश्चित नहीं कर हो जाता कि यूक्रेन और देश के नेता शांति वार्ता के लिए प्रतिबद्ध हैं।व्हाइट हाउस की ओर से एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक आदेश जारी करके यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता निलंबित कर दी, जिससे कीव पर रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए दबाव बढ़ गया है। यह कदम यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऑन कैमरा दुनिया के सामने हुए टकराव, बहस और नोक-झोंक के बीच उठाया गया है, क्योंकि ट्रंप युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं, लेकिन जेलेंस्की बिना सुरक्षा गारंटी के कोई बात नहीं करना चाहते।

ट्रंप की यूक्रेन को कड़ी चेतावनी

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर ट्रंप ने मुद्दे पर विराम लगाने की संभावना से इनकार कर दिया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर AFP को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनका ध्यान शांति पर है और चाहते हैं कि यूक्रेन भी लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध हो। अपनी सहायता रोक रहे हैं और इसकी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इससे समस्या के समाधान में योगदान मिल रहा है। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि वह जेलेंस्की के विद्रोही रुख को अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। मॉस्को के साथ युद्ध विराम समझौते के बिना जेलेंस्की बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे। सैन्य मदद पर रोक तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इससे यूक्रेन को भेजे जाने वाले करोड़ों डॉलर के हथियार प्रभावित होंगे।

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वें BRICS Summit 2026 की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों एवं द्विपक्षीय बैठकों का सांकेतिक चित्रण।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के आने पर संशय, जानिए द्विपक्षीय संबंधों के मायने

नई दिल्ली | मंगलवार, 11 अगस्त 2026 नई दिल्ली में आगामी 12 और 13 सितंबर …