गुरुवार, अप्रैल 23 2026 | 01:00:42 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / नेपाल में हिमस्खलन के कारण सात पर्वतारोहियों की मौत, 4 अब भी लापता

नेपाल में हिमस्खलन के कारण सात पर्वतारोहियों की मौत, 4 अब भी लापता

Follow us on:

काठमांडू. नेपाल में हिमालय की एक चोटी पर हुए हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों को मौत हो गई। इसके अलावा, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार अभी भी लापता हैं। मारे गए लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के अधिकारी ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि ये हादसा दोखला जिले की रोलवालिंग घाटी में  5,630 मीटर की ऊंचाई पर यालुंग री चोटी पर हुआ।

दोलखा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने यह भी बताया कि मृतकों में तीन अमेरिकी नागरिक, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह हिमस्खलन उस समय हुआ जब नेपाली और विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल, स्थानीय गाइडों के साथ, ऊंची चोटी डोलमा खांग (6,332 मीटर) पर चढ़ने की तैयारी के लिए यालुंग री आधार शिविर में मौजूद था।

बता दें कि लापता होने वालों में भी विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि चार घायल पर्वतारोहियों को निकटवर्ती गांव में पहुंचाया गया है। महतो ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है, हालांकि अधिकारियों ने बताया कि शाम के बाद बचाव अभियान रोक दिया गया।

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मीडिया आऊटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को नियुक्त किया ‘मैनेजिंग पार्टनर, साउथईस्ट एशिया’; एशियाई ब्रांड्स को दिलाएंगी वैश्विक पहचान

सिंगापुर एशिया पैसिफिक के पहले और एकमात्र वैश्विक न्यूज़वायर, मीडिया आऊटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को ‘Managing …