गुरुवार, मई 14 2026 | 05:55:08 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / खैबर पख्तूनख्वा : कुरान की कसम खाकर कहता हूं हम भारतीय सेना के साथ : इस्लामिक स्कॉलर

खैबर पख्तूनख्वा : कुरान की कसम खाकर कहता हूं हम भारतीय सेना के साथ : इस्लामिक स्कॉलर

Follow us on:

इस्लामाबाद. भारत से युद्ध की आशंकाओं के बीच पाकिस्तान की मस्जिदों से होने वाले ऐलान ने पाकिस्तानी सेना के पैरों तले जमीन खिसका दी है। खैबर पख्तूनख्वा, जहां तहरीक-ए-तालिबान का दबदबा है, वहां की मस्जिदों से युद्ध के दौरान भारतीय सेना का साथ देने का ऐलान किया गया है। एक मस्जिद के प्रभावशाली मौलाना का ऐलान सामने आया है, जिसमें वो मस्जिद के अंदर से ऐलान करते हुए कह रहे हैं कि ‘कुरान की कसम खाकर कहता हूं अगर भारत हमला करता है तो हम भारतीय सेना का साथ देंगे।’ इस दौरान मौलाना के हाथ में कुरान होता है।

ये वीडियो खैबर पख्तूनख्वा का है, जहां पाकिस्तान की सेना ने स्थानीय आबादी के खिलाफ क्रूर ऑपरेशन चलाए हैं और बलूचिस्तान की तरह ही सैकड़ों लोगों को गायब करवा दिया है। लिहाजा पाकिस्तान के भीतर उठ रही आवाजें अब साफ-साफ बता रही हैं कि जिन्ना का देश सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से भी टूट रहा है। एक तरफ जहां खैबर पख्तूनख्वा में एक मशहूर इस्लामिक उपदेशक खुलेआम मस्जिद से ऐलान करते हुए कहता है, कि “अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो हम पश्तून भारत की सेना के साथ खड़े होंगे, न कि पाकिस्तानी फौज के साथ।”

भारत आक्रमण करेगा तो पाकिस्तान में विद्रोह?

खैबर पख्तूनख्वा में भारतीय सेना का साथ देने का ऐलान करने वाला मौलवी एक प्रभावशाली धार्मिक नेता है और उन्होंने खुलकर बगावत का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि “खुदा की कसम, जो मैं कहता हूं वो ध्यान से सुनो, अगर कोई मुझे गिरफ्तार करना चाहता है तो गिरफ्तार कर ले, लेकिन मैं कुरान की कसम खाकर कहता हूं, कि जब मैं इससे पहले जेल में था तो वहां मौजूद कैदी अल्लाह से दुआ कर रहे थे कि भारत हमला कर दे।” वीडियो में मौलवी आगे कहते हैं कि “हम बहुत जल्द पाकिस्तान को छोड़कर भारतीय सेना के साथ जुड़ जाएंगे। देखिए पाकिस्तानी सेना ने हमारा क्या हाल कर दिया है। मैं कुरान की कसम खाकर कहता हूं कि अगर मैं झूठ बोलूं तो खुदा मुझे माफ ना करे.. लेकिन तुमने पश्तूनों को बर्बाद किया है और तुम्हें लगता है कि हम तुम्हारा साथ देंगे? तुम्हें लगता है हम तुम्हारे लिए जिंदाबाद करें.. तुमने हमारी जमीन छीनी है, कौन सा पश्तून बच्चा है, जिसकी आंखों से तुम्हारी वजह से आंसू नहीं गिरते हैं।”

मौलाना आगे कहते हैं कि “या अल्लाह, जिस तरह से पश्तूनों के बच्चे रो रहे हैं, उसी तरह से पाकिस्तानी फौज के बच्चे रोएं। उनके घरों में भी पश्तूनों के घरों की तरह मातम मने। क्योंकि स्वात और मलाकंड में फौज की वजह से हर परिवार मातम मना रहा है। हर परिवार ने दो से तीन लोगों को खो दिया है और तुम्हें लगता है कि हम तुम्हारा साथ देंगे।” आपको बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने हजारों लोगों को गायब करवा दिया है, हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जिसकी वजह से इन दोनों प्रांतों में पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। मौलाना का ये बयान पाकिस्तान के उस नैरेटिव को चकनाचूर करता है, जिसमें पाकिस्तान खुद को एक मजबूत इस्लामिक राष्ट्र के रूप में पेश करता है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

विश्लेषण: टेक्सस की ‘स्वयंभू’ गवर्नर प्रत्याशी और भारत-विरोधी पोस्ट का सच

ह्यूस्टन. रविवार, 10 मई 2026  अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Kelly For Texas’ (@KellyIsRightTX) …