सोमवार, सितंबर 07 2026 | 03:26:39 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / आईएफएस अधिकारी ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

आईएफएस अधिकारी ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

Follow us on:

नई दिल्ली. दिल्ली में चाणक्यपुरी से एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (IFS, आईएफएस) के एक अधिकारी ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चला है। पुलिस की जांच के बाद ही आईएफएस अधिकारी की मौत का कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

पुलिस ने की मौत की पुष्टि

पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 35 से 40 साल के जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आईएफएस अधिकारी जितेंद्र रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे।

जांच में सामने आई ये जानकारी

पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि जितेंद्र डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। वह चाणक्यपुरी में एमईए की रेजीडेंशियल सोसायटी में पहली मंजिल पर रहते थे, लेकिन शुक्रवार सुबह पांच बजे उन्होंने चौथी मंजिल पर जाकर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी मां घर पर अकेली थीं। उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते हैं। बताया गया कि उनकी पोस्टिंग एमईए में थी।

घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं

वहीं, सुबह के समय जब आसपास के लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो तरह-तरह चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इस घटना को पारिवारिक कलह तो कोई दूसरे एंगल से जोड़ रहा है। हालांकि, घटना के पीछे का सच क्या है, यह अभी जांच का विषय है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में जन्माष्टमी 2026 पर सजाई गई भव्य कृष्ण नगरी और 3D झांकियां

Delhi Janmashtami 2026: द्वारका में 3-4 सितंबर को सजेगी भव्य ‘कृष्ण नगरी’, 8K 3D और AI तकनीक से जीवंत होगी कान्हा की लीलाएं

नई दिल्ली । बुधवार, 2 सितंबर 2026 भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव ‘जन्माष्टमी 2026’ को …