रविवार, अगस्त 16 2026 | 04:38:23 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ड्राइवर ने फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर लगाया हमले का आरोप

ड्राइवर ने फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर लगाया हमले का आरोप

Follow us on:

मुंबई. फिल्ममेकर मनीष गुप्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। मनीष गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी। बताया जा रहा है कि घटना 5 जून को मुंबई के वर्सोवा इलाके में मनीष गुप्ता के घर पर घटी। पुलिस ने 6 जून को फिल्ममेकर के खिलाफ केस दर्ज किया।

हालांकि, अभी तक मनीष गुप्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। वह मनीष गुप्ता के यहां तीन साल से काम कर रहा है।

मनीष गुप्ता पर ड्राइवर ने लगाया यह आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लाम लश्कर ने फिल्ममेकर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि वह मनीष गुप्ता के यहां 3 साल से काम कर रहा है। उसे 23 हजार रुपये सैलरी मिलती है। मनीष गुप्ता पर इस्लाम ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे कभी टाइम पर सैलरी नहीं दी। और तो और 30 मई को नौकरी से भी निकाल दिया। नौकरी से निकालने के बाद पैसे भी नहीं दिए।

सैलरी मांगी तो हुआ विवाद, चाकू से हमला

जब इस्लाम लश्कर अपनी सैलरी मांगने मनीष गुप्ता के घर गया, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मनीष गुप्ता ने इस्लाम लश्कर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद इस्लाम को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

मनीष गुप्ता का करियर और फिल्में

मनीष गुप्ता की बात करें, तो उन्होंने रवीना टंडन स्टारर ‘वन फ्राइडे नाइट’ के अलावा 420 IPC, ‘रहस्य’, ‘हॉस्टल’ और ‘डरना जरूरी है’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्क्रीनराइटर अमिताभ बच्चन स्टारर ‘सरकार’ से की थी।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Sunny Deol and Rajkumar Santoshi with Sugata Bose at Netaji Bhawan Kolkata during Batwara 1947 movie promotion

विभाजन के इतिहास से जुड़ा सिनेमा: ‘Batwara 1947’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी भवन में सुगत बोस से की खास मुलाकात

कोलकाता | गुरुवार, 13 अगस्त 2026 भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक—अभिनेता …