शनिवार, जून 13 2026 | 12:38:25 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / टीटीपी ने लेजर राइफलों का प्रयोग कर 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मारा

टीटीपी ने लेजर राइफलों का प्रयोग कर 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मारा

Follow us on:

इस्लामाबाद. तहरीक-ए तालिबान यानी TTP के हमले में 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं बताते हैं कि लेजर राइफलों का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की गई, इसे भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। तहरीक-ए तालिबान ने इस घटना को अंजाम दिया है, बताते हैं कि दक्षिण वजीरिस्तान के शाकाई में ये हमला हुआ है, इस घटना में पाकिस्तान के सैन्य वाहन भी नष्ट कर दिए गए। साथ ही इस हमले में TTP ने पाकिस्तानी आर्मी के हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच पाकिस्तानी सेना के लिए दोहरी मार

गौर हो कि हाल ही में भारत द्वारा आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तानी सेना के लिए दोहरी मार, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान प्रांत के बोलन और केच क्षेत्रों में दो अलग-अलग हमलों की जिम्मेदारी ली थी जिसमें कथित तौर पर 14 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए थे।

पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर रिमोट कंट्रोल IED ब्लास्ट

पहले हमले में, BLA के विशेष सामरिक अभियान दस्ते ने शोरकंद क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर रिमोट कंट्रोल IED ब्लास्ट किया। विस्फोट में कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन कमांडर तारिक इमरान और सूबेदार उमर फारूक सहित सभी 12 सैनिक मारे गए थे विस्फोट में सैन्य वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गए थे।

साभार : टाइम्स नाउ नवभारत

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ओमान के शिनास पोर्ट के पास अमेरिकी हमले के बाद धुंआ उगलता वाणिज्यिक जहाज MT Jalveer जिसमें भारतीय नाविक सवार थे।

ओमान तट पर बढ़ता सैन्य संकट: MT Jalveer पर हमला और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का पूरा सच

मस्कट । गुरुवार, 11 जून 2026 ओमान की खाड़ी और मध्य पूर्व (Middle East) में …