सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 09:47:43 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तराखंड / उत्तराखंड पुलिस ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के फर्जी सचिव को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के फर्जी सचिव को किया गिरफ्तार

Follow us on:

देहरादून. उत्तराखंड के हरिद्वार में एक 35 वर्षीय शख्स को खुद को ICC अध्यक्ष जय शाह का सचिव बताकर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे सोमवार को एक होटल से पकड़ा। आरोपी अमरिंदर सिंह, पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। उसने होटल में ठहरने और अन्य सुविधाओं का गलत फायदा उठाया और संदिग्ध बैठकें भी कर रहा था, जिससे होटल कर्मचारियों को शक हुआ। होटल रिसेप्शनिस्ट की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल जैसे कई आरोपों में मामला दर्ज किया है।

हरिद्वार पुलिस ने बताया कि अमरिंदर सिंह को खड़खड़ी इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। होटल के रिसेप्शनिस्ट विशाल पोखरियाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। विशाल ने बताया कि अमरिंदर सिंह खुद को ICC अध्यक्ष जय शाह का सचिव बता रहा था। वह होटल की सुविधाओं का गलत फायदा उठा रहा था और कुछ संदिग्ध बैठकें भी कर रहा था।

पुलिस ने इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने होटल में छापा मारा और अमरिंदर सिंह को पकड़ लिया। उसके पास से एक नकली पहचान पत्र मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 319(2) प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी, 336(2) जालसाजी, 338 मूल्यवान दस्तावेजों की जालसाजी और 340(2) जाली दस्तावेजों का उपयोग के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। हरिद्वार पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अमरिंदर सिंह का पहले भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या नहीं।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के 5 शहरों को मिली मेजबानी, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली. क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी और आधिकारिक खबर सामने आई है। ICC पुरुष …