बुधवार, फ़रवरी 25 2026 | 03:42:36 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित किया

अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित किया

Follow us on:

वाशिंगटन. अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके उपनाम, मजीद ब्रिगेड को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को ये जानकारी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया है कि वह मजीद ब्रिगेड को BLA के विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) के डेजिग्नेशन में एक उपनाम के रूप में जोड़ रहा है। आपको बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है। अक्सर वह पाकिस्तानी सेना को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाती रहती है।

क्यों की गई कार्रवाई?

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नोटिस में कहा है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को कई आतंकी हमलों के बाद साल 2019 में विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। साल 2019 के बाद से ही BLA ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। इनमें मजीद ब्रिगेड के भी हमले शामिल हैं। BLA ने 2024 में कराची हवाई अड्डे और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स के पास आत्मघाती हमले करने का दावा किया। BLA ने 2025 में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के अपहरण की जिम्मेदारी ली, जिसमें 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए और 300 से ज्यादा ट्रेन यात्रियों को बंधक बना लिया गया।

अमेरिकी विदेश विभाग ने क्या बताया?

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पर की गई ये कार्रवाई आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ट्रम्प प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संगठन को आतंकवादी घोषित करना आतंक के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आतंकवादी गतिविधियों के समर्थन को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। विदेश विभाग ने कहा है कि आज की कार्रवाई संशोधित आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 219 और संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के तहत की गई है।

असीम मुनीर ने की थी अमेरिका की यात्रा

आपको बता दें कि पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कुछ ही समय में दूसरी बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की है। वाशिंगटन के दौरे के दौरान असीम मुनीर ने अमेरिका के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेताओं से मुलाकात की है। मुनीर ने अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) कमांडर जनरल माइकल ई.कुरिल्ला के रिटायरमेंट समारोह और एडमिरल ब्रैड कूपर द्वारा कमान संभालने के अवसर पर आयोजित कमान परिवर्तन समारोह में भाग लिया।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford समुद्र में तैनात।

दुनिया का सबसे महंगा विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford सीवेज संकट में, ईरान मिशन पर संकट के बादल

वाशिंगटन. मध्य पूर्व (Middle East) में ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के खतरों के बीच …