गुरुवार, जून 11 2026 | 01:33:05 AM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / केरल में निपाह वायरस से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत

केरल में निपाह वायरस से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Follow us on:

तिरुवनंतपुरम. केरल में पलक्कड़ जिले के 57 वर्षीय व्यक्ति की 12 जुलाई को मौत हो गई और संदेह है कि वह निपाह वायरस से संक्रमित था. इसके मद्देनजर सरकार ने हाल में उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के साथ-साथ क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक बयान में बताया कि उक्त व्यक्ति का पलक्कड़ जिले के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था. जॉर्ज के मुताबिक उसके नमूनों की जांच मंजेरी मेडिकल कॉलेज में की गई, जहां निपाह वायरस से संक्रमित होने के शुरुआती संकेत मिले हैं. उन्होंने कहा कि सरकार पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रही है.

निपाह वायरस से मौत

हाल के दिनों में केरल में निपाह वायरस से मौत का यह दूसरा मामला है. मलप्पुरम के एक निवासी की हाल ही में संक्रमण से मौत हो गई थी, जबकि पलक्कड़ जिले का एक अन्य मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती है. नए मामले के मद्देनजर, सरकार ने क्षेत्र में संदिग्ध संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के साथ-साथ क्षेत्रीय निगरानी बढ़ा दी है. मरीज के संपर्क में आए 46 लोगों की सूची तैयार की गई है.

सीसीटीवी फुटेज से ट्रेसिंग

संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन डेटा का उपयोग किया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य टीम क्षेत्र में बुखार की निगरानी कर रही हैं ताकि अन्य लोगों में किसी भी संभावित लक्षण का पता लगाया जा सके. उन्होंने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को प्रतिक्रिया टीम बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

अधिकारियों ने पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लोगों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक रूप से अस्पताल जाने से बचें. अधिकारियों ने कहा कि इलाज करा रहे दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात सीमित होनी चाहिए. मरीज के साथ केवल एक व्यक्ति को ही तीमारदार के तौर पर जाने की अनुमति है.

हर समय मास्क पहनना अनिवार्य

स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल आने वाले लोगों, जिनमें मरीज और उनके साथी भी शामिल हैं, को हर समय मास्क पहनना अनिवार्य है. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री ने छह जिलों के अस्पतालों को निपाह अलर्ट जारी किया है. स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के मुताबिक पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और त्रिशूर के अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे बुखार और निपाह इंसेफेलाइटिस के लक्षणों और तेज बुखार, वाले किसी भी मरीज की सूचना तुरंत दें.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

तमिलनाडु चुनाव 2026 के बाद DMK और कांग्रेस गठबंधन टूटने पर लोकसभा में सांसदों की अलग बैठने की व्यवस्था।

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर: लोकसभा में अब कांग्रेस से अलग बैठेंगे DMK सांसद, जानें क्यों आई रिश्तों में कड़वाहट

चेन्नई । शुक्रवार, 5 जून 2026 भारतीय राजनीति और खासकर दक्षिण भारत के सबसे मजबूत …