रविवार, फ़रवरी 08 2026 | 02:09:02 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामविलास वेदांती का निधन

राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामविलास वेदांती का निधन

Follow us on:

लखनऊ. पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मध्य प्रदेश रीवा में हुआ इलाज के दरमियान उनका निधन हो गया। उन्हें राम मंदिर आंदोलन का सूत्रधार माना जाता है। पूर्व सांसद डॉक्टर राम विलास दास वेदांती के निधन से अयोध्या में शोक की लहर है। मध्य प्रदेश से पार्थिव शरीर लेकर उनके उत्तराधिकारी थोड़ी देर में अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

मध्य प्रदेश के रीवा में प्रवास के दरमियान कल पूर्व सांसद डॉक्टर रामविलास दास वेदांती की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दरमियान उनका निधन हो गया।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने डॉ रामविलास को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

कौन थे डॉक्टर रामविलास

डॉ. रामविलास दास वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1958 में हुआ था। वह एक प्रमुख हिंदू धार्मिक नेता, राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद थे। वे विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से जुड़े रहे और राम मंदिर निर्माण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते थे। वे 1996 में मछलीशहर लोकसभा सीट से और 1998 में प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। वह राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य थे और अयोध्या में वशिष्ठ आश्रम से जुड़े हुए थे। 1992 के बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में आरोपी थे, लेकिन बाद में बरी हो गए। वे रामकथा और भागवत कथा के प्रसिद्ध वक्ता थे तथा देश-विदेश में हजारों कथाएं कर चुके थे। राम मंदिर आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे संसद से लेकर सड़कों तक मंदिर निर्माण की मांग मजबूती से उठाते थे।

रामकथा के दौरान बिगड़ी तबीयत

15 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश के रीवा में रामकथा कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे सनातन संस्कृति की अपूरणीय क्षति बताया। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा है, जहां जल समाधि दी जाएगी। राम मंदिर आंदोलन के संत समाज और राम भक्तों के लिए उनका जाना बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Ancient Indian Viman Shastra diagram by Rishi Bharadwaj

प्राचीन भारत का विज्ञान: क्या विमान और ब्रह्मास्त्र हकीकत थे या सिर्फ कवियों की कल्पना?

प्राचीन भारतीय ग्रंथों, विशेषकर रामायण और महाभारत, में वर्णित विमान और दिव्यास्त्र (जैसे ब्रह्मास्त्र) सदियों …