रविवार, फ़रवरी 22 2026 | 05:08:26 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / भारत में कोरोना के एक्टिव केस लगभग 12000 हुई, केरल में सबसे अधिक 2100 हुए

भारत में कोरोना के एक्टिव केस लगभग 12000 हुई, केरल में सबसे अधिक 2100 हुए

Follow us on:

नई दिल्ली. देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 8 हजार के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को भारत में कोविड-19 के 269 नए मामले मिले हैं। इसके बाद कुल केसों की संख्या 7,400 हो गई। हालांकि, अभी तक मंत्रालय ने नया आंकड़ा जारी नहीं किया है। इस दौरान 9 मौतें भी हुई हैं। कई राज्यों में कोविड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां देखिए किस राज्य में कितने कोविड के एक्टिव केस हैं।

किस राज्य में कितने एक्टिव केस?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक, सबसे ज्यादा केस केरल में हैं, जिनकी संख्या 2109 पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश में 102, असम में 26, बिहार में 41, चंडीगढ़ में 2, छत्तीसगढ़ में 50, राजधानी दिल्ली में 672, गोवा में 6, गुजरात में 1437, हरियाणा में 97, जम्मू-कश्मीर में 9, झारखंड में 25, कर्नाटक में 527, लद्दाख में 3, मध्य प्रदेश में 120, महाराष्ट्र में 613, मणिपुर में 5, ओडिशा में 45, पंजाब में 29, राजस्थान में 180, सिक्किम में 50, तमिलनाडु में 232, तेलंगाना में 8, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 5, उत्तर प्रदेश में 248, पश्चिम बंगाल में 747 और पुडुचेरी में 10 केस एक्टिव हैं। अब तक करीब 11967 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, दो प्रदेश ऐसे भी हैं, जिनमें कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। उसमें अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का नाम शामिल है।

कहां पर कितनी मौतें?

केरल में 3 मौतें हुई हैं, जिसमें एक 83 साल के पुरुष, 67 साल के पुरुष, जिनकी गुर्दे के प्रत्यारोपण के बाद मौत हुई। वहीं, 61 वर्षीय पुरुष, टाइप 2 डीएम, सिस्टमिक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। वहीं, महाराष्ट्र में 4 मौतें हुई हैं। राजस्थान में एक मौत हुई, जो निमोनिया से पीड़ित 70 साल की महिला थी। इसके अलावा, तमिलनाडु में भी एक मौत दर्ज की गई है।

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ISRO VSSC Admit Card 2026 Download Portal

ISRO VSSC Admit Card 2026 जारी: टेक्निकल और गैर-तकनीकी पदों के लिए 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा

तिरुवनंतपुरम: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने विभिन्न तकनीकी …