सोमवार, जुलाई 13 2026 | 09:09:03 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / राहुल गांधी द्वारा डिलीट किए गए वोटों के संबंधी लगाए गए आरोप गलत और निराधार: चुनाव आयोग

राहुल गांधी द्वारा डिलीट किए गए वोटों के संबंधी लगाए गए आरोप गलत और निराधार: चुनाव आयोग

Follow us on:

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने आज कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वोटों के डिलीट करने से सबंधित लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। आयोग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन किसी भी वोट को हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि श्री गांधी ने गलत धारणा बनाई है।

आयोग ने कहा कि 2023 में, कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जाँच के लिए आयोग द्वारा स्वयं एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, आलंद विधानसभा क्षेत्र से 2018 में भाजपा के सुभाध गुट्टेदार और 2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल जीते थे।

इससे पहले, राहुल गांधी ने दावा किया था कि अलंद विधानसभा क्षेत्र में कम से कम छह हज़ार वोट हटाए गए थे। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर में हेरफेर के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाए गए थे।

 SHABD, September 18, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ऋषि अष्टावक्र और राजा जनक के बीच आत्मज्ञान के संवाद को दर्शाती एक शांत आध्यात्मिक पृष्ठभूमि की छवि, जिसमें एक ध्यानमग्न मुद्रा और पृष्ठभूमि में चमकता हुआ प्रकाश दिखाई दे रहा है।

अष्टावक्र गीता: ‘आत्मा साक्षी विभुः पूर्ण…’ श्लोक का अर्थ, जानिए आत्मा के वास्तविक स्वरूप का रहस्य

नई दिल्ली । रविवार, 12 जुलाई 2026 आज की अत्यधिक भागदौड़, कड़ी प्रतिस्पर्धा और मानसिक …