रविवार, सितंबर 06 2026 | 12:22:47 PM
Breaking News
Home / व्यापार / नारायण मूर्ति ने एक बार फिर 70 घंटे काम करने के विचार पर जोर दिया

नारायण मूर्ति ने एक बार फिर 70 घंटे काम करने के विचार पर जोर दिया

Follow us on:

मुंबई. दो साल पहले इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भारतीयों के काम के घंटों को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. उन्होंने कहा था कि भारतीयों को देश की तरक्की में योगदान देने के लिए सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए. अब एक बार फिर उन्होंने अपने पुराने बयान का समर्थन किया है और इसके लिए पड़ोसी देश चीन का उदाहरण दिया है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने चीन की कार्य संस्कृति ‘9-9-6 मॉडल’ का हवाला देते हुए कहा कि भारत की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को लंबे समय तक काम करने की जरूरत है.

क्या है चीन का 9-9-6 मॉडल?

चीन की कई टेक कंपनियों में ‘9-9-6 वर्क रूल’ काफी आम रहा है, जिसके तहत कर्मचारियों से उम्मीद की जाती है कि वे सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, सप्ताह में छह दिन काम करें. यानी कुल मिलाकर सप्ताह में 72 घंटे का काम. यह मॉडल अलीबाबा और हुवावे जैसी कंपनियों में काफी लोकप्रिय हुआ था.

हालांकि, वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी और बढ़ते तनाव के कारण इसकी भारी आलोचना भी हुई. बाद में वर्ष 2021 में चीन के सुप्रीम कोर्ट ने 9-9-6 मॉडल को अवैध करार दिया, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगह यह आज भी लागू है.

नारायण मूर्ति की हो चुकी है आलोचना

एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में नारायण मूर्ति ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत है, जो ठीक है, लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था भारत से लगभग छह गुना बड़ी है. ऐसे में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

उन्होंने यह भी कहा कि वर्क-लाइफ बैलेंस की चिंता करने से पहले युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए. इससे पहले वर्ष 2023 में भी उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए 70 घंटे काम करने की वकालत की थी और अब उन्होंने उसी बयान को दोहराते हुए चीन का उदाहरण दिया है.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

SAIL Steel Plant Performance August 2026 Record Output

SAIL Performance August 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अगस्त में रचा इतिहास, उत्पादन और बिक्री में बनाए नए रिकॉर्ड

मुंबई । शनिवार, 5 सितंबर 2026 सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी …