सोमवार, अगस्त 17 2026 | 05:58:54 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को पहले 3 दिनों में मिला 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को पहले 3 दिनों में मिला 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन

Follow us on:

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज में काफी समय से देरी हो रही थी, लेकिन बावजूद इसके आखिकार फिल्म रिलीज हुई, लेकिन इसकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई। वहीं, फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। यह फिल्म महामारी के बाद पिछले पांच सालों में कंगना की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस ओपनिंग रही है। ‘इमरजेंसी’ का आज सिनेमाघरों में तीसरा दिन था। पहले दिन की कमाई के मुकाबले फिल्म ने आज वीकएंड पर अच्छी कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 4.12 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन के कलेक्शन के मुकाबले आज इसने उछाल के साथ कमाई की।

फिल्म की कुल कमाई

पहले दिन ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, तीसरे दिन यानी आज भी फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाया। आज की कमाई मिलाकर अब इसका कुल कलेक्शन 10.22 करोड़ रुपये हो चुका है।

कंगना की पिछली फिल्मों से आगे रही ‘इमरजेंसी’

इमरजेंसी की तुलना कंगना की पिछली सोलो रिलीज से करें तो इसकी ओपनिंग सबसे ज्यादा रही। इसकी तुलना में सर्वेश मेवाड़ा की निर्देशित कंगना की 2023 की एरियल एक्शन फिल्म तेजस ने मामूली 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, रजनीश घई की निर्देशित उनकी 2022 की एक्शन फिल्म धाकड़ ने अपने शुरुआती दिन 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म की कहानी और कलाकार

इमरजेंसी से पहले कंगना की सबसे बड़ी ओपनिंग जनवरी 2020 में महामारी से पहले अश्विनी अय्यर तिवारी की निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा पंगा के साथ आई थी, जिसने 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इमरजेंसी 1975 से 1977 तक भारत में आपातकाल के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, यह वह समय था, जब नागरिक अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, माहिम चौधरी, अनुपम खेर, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, विशाक नायर और अन्य कलाकार भी हैं, जिसकी पटकथा रितेश शाह ने लिखी है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Kangana Ranaut in Bharat Bhhagya Viddhaata movie scene on ZEE5

OTT Releases 14 August 2026: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर Netflix, ZEE5 और Lionsgate Play पर आईं धमाकेदार फ़िल्में

मुंबई | शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड (Independence …