सोमवार, जुलाई 13 2026 | 01:37:38 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अनुराग कश्यप पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयान के कारण एफआईआर

अनुराग कश्यप पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयान के कारण एफआईआर

Follow us on:

मुंबई. मध्य प्रदेश के इंदौर में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ पलासिया थाने में शिकायत की गई है. दरअसल, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ब्राह्मणों को लेकर भद्दी टिप्पणी की थी. अब इसी मामले को लेकर नीरज याग्निक नाम के शख्स ने पलासिया थाने में  शिकायत दर्ज कराई है. इतना ही नहीं उन्होंने अनुराग कश्यप पर FIR दर्ज करने की मांग की है. शिकायत पत्र में उन्होंने लिखा है कि साम्प्रदायिकता और अशांति फैलाने वाला टिप्पणी पर गम्भीर धाराओं में FIR दर्ज होनी चाहिए. वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है. देश में संवेदनशील माहौल है. ऐसे में ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना हिंसा भड़काने वाला बयान है.

अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई कमिश्नर के समक्ष शिकायत दर्ज

बता दें कि अनुराग कश्यप की विवादास्पद ब्राह्मण हेट स्पीच के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिशर के समक्ष बॉम्बे हाई कोर्ट के एडवोकेट आशीष राय और पंकज मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के तहत कहा गया है की जिस प्रकार से अनुराग कश्यप द्वारा फ़िल्म प्रमोशन करने के उद्देश्य से किये गए इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राह्मणों के ऊपर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग किया गया है यह निश्चित ही हेट स्पीच के दायरे में आता है.  इस प्रकार के हेट स्पीच से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को नीचा दिखा कर पब्लिसिटी के उद्देश्य से यह घिनौना कृत्य किया गया है.

जानें क्या है पूरा विवाद

मालूम हो कि यह पूरा विवाद डायरेक्टर अनंथ महादेवन की फिल्म ‘फूले’ से जुड़ा हुआ है. यह फिल्म ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फुले की लाइफ पर बेस्ड है. इसमें ब्राह्मण समाज का भी जिक्र किया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया. लोगों ने फिल्म पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया है. इसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी. फिर इसे मुद्दे को लेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

साभार : न्यूज18, एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत हर बच्चे को अपनी कहानी का एक विलेन जरूर याद रहता है। …